Uncategorized

15 मई से बड़े पर्दे पर आएगी उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “तेरी माया”

लोक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती भावनात्मक कहानी, गणमान्य अतिथियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती फिल्म “तेरी माया” अब बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए तैयार है। लगनी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 मई से 21 मई 4:40 PM हर रोज Mall of Dehradun के सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म “तेरी माया” केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि प्यार, त्याग, भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली एक संवेदनशील कहानी है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों और लोक जीवन की अनकही दास्तानों के माध्यम से यह फिल्म दर्शकों को अपनी जड़ों, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करती है।

इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण तथा पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और फिल्म को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद द्वारा किया गया है, जबकि लेखन एवं निर्देशन संजय सिंह नेगी ने किया है। छायांकन मनोज सती द्वारा किया गया है। मुख्य सहायक लेखक हेमचंद्र सिंह रावत तथा मुख्य सहायक निर्देशक जगतार सिंह कलवाना हैं। फिल्म के संगीत निर्देशक रणजीत सिंह हैं और गीत भी संजय सिंह नेगी द्वारा लिखे गए हैं।

फिल्म के गायकों में साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे एवं सविता पर्सवान शामिल हैं।
संपादन (Editor): दर्श चितरोड़ा एवं हेमंत चव्हाण।
डांस मास्टर अरुण फरासी हैं।

फिल्म में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों में सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला, यशवीर नेगी एवं आरुषि धनाई प्रमुख हैं।

फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में पहुंचकर इस फिल्म को देखें और उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!