Uttrakhandउत्तराखंड

उत्तराखंड की 5 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहायता का तोहफा, दिसंबर में जारी होगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘बैणी-भुली योजना’ के तहत प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना की पहली किस्त दिसंबर माह में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से मुक्त करना है। योजना के माध्यम से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपनी छोटी-छोटी आर्थिक आवश्यकताओं के लिए भी सहायता मिल सकेगी।

उत्तराखंड की 5 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहायता का तोहफा, दिसंबर में जारी होगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड की 5 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहायता का तोहफा, दिसंबर में जारी होगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के अवसरों को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रदेश की महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

सरकार का मानना है कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से न केवल परिवारों की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। बैणी-भुली योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने की तैयारी है। दिसंबर में पहली किस्त जारी होने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!