उत्तराखंडदेहरादून

सतर्क बेटी – सुरक्षित परिवार : शाश्वत भारत ट्रस्ट ने बालिका दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी

देहरादून, 11 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शाश्वत भारत ट्रस्ट द्वारा कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, देहरादून के सहयोग से “सतर्क बेटी – सुरक्षित परिवार” विषय पर एक इंटरएक्टिव विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हिम ज्योति स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा कन्या गुरुकुल विद्यालय की लगभग 300 छात्राओं और अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हेमन पाठक, दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. बी.के. सिंह, कन्या गुरुकुल विद्यालय की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. ए.के. सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट एवं ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. कुलदीप दत्त, संस्था के सचिव डॉ. माधव प्रसाद मैथानी तथा ट्रस्टीगण राकेश अग्रवाल, ज्योति धवन और रंजन कोटनाला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर एम.सी. गुप्ता ने किया।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने छात्राओं को सोशल मीडिया और सामाजिक ताने-बाने में सतर्क रहकर सक्रिय रहने की सलाह दी। डॉ. हेमन पाठक ने कहा कि बेटियों को ‘ना’ कहना सीखना चाहिए, अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए और अपने सिक्स सेंस पर विश्वास करना चाहिए। डीपीएस के प्रिंसिपल डॉ. बी.के. सिंह ने छात्राओं को आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में महिलाएं और बेटियां 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं, जो उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. कुलदीप दत्त ने कहा कि संस्था उन लोगों द्वारा बनाई गई है जो अपने जीवन में सब कुछ प्राप्त कर अब समाज को वापस देने की भावना से कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में डीपीएस देहरादून के विद्यार्थियों ने योग डांस के माध्यम से “स्ट्रेस मैनेजमेंट” पर आकर्षक प्रस्तुति दी, जबकि कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की छात्राओं ने डांस योगा पर सुंदर प्रदर्शन किया।

अंत में संस्था के सचिव डॉ. माधव प्रसाद मैथानी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव संजय गर्ग, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल और योगेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. ए.के. सिंह ने लगभग 300 छात्राओं और अध्यापिकाओं को दीपावली उपहार स्वरूप टोकरी भेंट की, जिसमें मिट्टी के दीये, तेल, खील-बताशे, खिलौने, फुलझड़ियां और मिठाइयां शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!