Uttrakhandश्रीनगर

गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित, नई तारीख का इंतजार

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का एक दिसंबर को होने वाला 13वां दीक्षांत समारोह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी के अनुसार, मुख्य अतिथि की उपलब्धता और समारोह की तारीख तय नहीं हो पाने के चलते यह फैसला लिया गया है। समारोह की नई तिथि जल्द अलग से घोषित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण हुए श्रीनगर, चौरास और बीजीआर परिसर पौड़ी के सभी पात्र पीजी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

वहीं, पीएचडी शोधार्थियों में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे, जिन्हें उपाधि मिल चुकी है या जिनका वाइवा-वॉइस 10 दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सत्र 2025-26 के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को भी समारोह में व्यक्तिगत रूप से डिग्री और पदक प्रदान किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों, पीएचडी शोधार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल फिर से खोला जाएगा। पंजीकरण की तारीख और इससे जुड़े दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने और तय समय के भीतर पंजीकरण पूरा करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!