रामनगर, 25 अप्रैल।
यहां करें Result check: https://uk-board-10th-result.indiaresults.com/ut/ubse/class-10-exam-result-2026/result.asp
उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज सुबह 10 बजे घोषित किए जा चुके हैं.। इस वर्ष छात्रों के लिए खास सुविधा के रूप में DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी।

करीब दो महीने तक चली परीक्षा प्रक्रिया के बाद अब परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक संपन्न हुईं। राज्य के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सख्त निगरानी के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण की स्थिति सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
इस बार DigiLocker के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि छात्र अपनी मार्कशीट को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन संग्रहित कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर कहीं भी आसानी से उपयोग कर पाएंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराने का उद्देश्य छात्रों को सरल, सुरक्षित और त्वरित सुविधा प्रदान करना है। अब छात्र एक क्लिक में अपना परिणाम देख सकेंगे, जिससे पारंपरिक प्रक्रिया की जटिलताएं भी कम होंगी।