Uncategorized

NTA ने रद्द की NEET UG 2026 परीक्षा, CBI करेगी जांच

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को रद्द कर दिया है. परीक्षा में पेपर लीक की बात सामने आई थी, जिसके बाद तत्काल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में निर्णय लिया और इस पूरे मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन  को सौंप दी है. परीक्षा के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कहा है कि परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा, लेकिन विद्यार्थियों को किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं देना होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ली गई रजिस्ट्रेशन फीस को भी रिफंड कर देगी. अपने खर्चे पर इस परीक्षा को दोबारा आयोजित करेगी.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का कहना है कि यह यह परीक्षा ऑफलाइन पेन पेपर मोड पर 3 मई को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में राजस्थान और अन्य प्रदेशों में पेपर लीक के सूचना फैल गई थी, इस पूरे मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा को रद्द कर दिया हैं. ऐसे में इस परीक्षा को दोबारा करने का फैसला लिया गया है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिया बयान 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है कि परीक्षा में स्वतंत्र एजेंसी अपनी जांच कर रही है, उनके इनपुट्स के आधार पर इस परीक्षा को रद्द किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह अभी बताया है कि परीक्षा दोबारा कब आयोजित होगी, इसकी जल्द ही जानकारी साझा कर दी जाएगी. साथ ही इस पूरे मामले पर जांच भी की जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी कहा है कि इनपुट्स के आधार पर यह साफ हो गया है कि वर्तमान में परीक्षा को कंटिन्यू नहीं रखा जा सकता है. ऐसे में दोबारा परीक्षा आयोजित करना ही सही रहेगा.दोबारा एडमिट कार्ड और शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. इस पूरे मामले में भारत सरकार ने सीबीआई को जांच भी सौंप दी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भी पूरा सहयोग इस जांच के लिए करेगी और जांच में सभी रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी बताया कि 2026 में हुए पंजीकरण व उम्मीदवारों के चुने गए परीक्षा केंद्र को दोबारा परीक्षा में आगे बढ़ाया जाएगा. नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी. कोई अतिरिक्त शुल्क भी विद्यार्थियों को नहीं देना होगा. इसके अलावा पहले जमा किए शुल्क को छात्रों को रिफंड कर दिया जाएगा. एनटीए के अपने आंतरिक संसाधनों (खर्चे) से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!