DehradunUttrakhandरुद्रप्रयाग
नगरासू गुरुद्वारे में तनाव बरकरार, छत से उतरे 2 निहंग, 5 अब भी मौजूद
आईटीबीपी और पुलिस की निगरानी में हालात नियंत्रित, निहंगों के पथराव से बढ़ी चिंता

रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून से जारी विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ता दिख रहा है। करीब 36 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद सोमवार सुबह गुरुद्वारे की छत पर डटे दो निहंग नीचे उतर आए, जबकि पांच निहंग अब भी गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर मौजूद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुद्वारे के बाहर आईटीबीपी और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन को उम्मीद है कि आज ही मामला सुलझ जाएगा। इंटरनेट सेवाएं भी शुरू हो गई है। प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है
सुरक्षा व्यवस्था के भी किये गए कड़े इंतजाम