Delhi ncrUttrakhand
प. बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच होटल की निचली मंजिल पर लगी। उस समय ज्यादातर श्रद्धालु और अन्य मेहमान गहरी नींद में थे। आग और धुएं के तेजी से फैलने से कई लोग होटल के अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद होटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।