बिहार में नमक की जगह मिला दिया सर्फ ,35 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार

बिहार में मिड-डे मील को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां भोजन में नमक की जगह गलती से कपड़े धोने वाला सर्फ मिला दिया गया। खाना खाने के बाद 35 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
बच्चों ने भोजन करने के बाद पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत खराब होने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिड-डे मील तैयार करने में हुई लापरवाही की जांच शुरू कर दी गई है। भोजन के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाने की संभावना है। घटना के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी है और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।