DehradunUttrakhand

उत्तरकाशी में बारिश का कहर, भूस्खलन में फंसी कार; बाल-बाल बचा चालक

उत्तरकाशी जिले में लगातार जारी बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, कई स्थानों पर अधूरे निर्माण कार्य भी ग्रामीणों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। मनेरा बाईपास पर पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डर की चपेट में आने से एक कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि, कार में सवार व्यक्ति ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि मनेरा बाईपास पर बीते कुछ दिनों से पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार को अचानक भारी मात्रा में मलबा और बड़े बोल्डर सड़क की ओर आने लगे। स्थिति को भांपते हुए कार सवार ने तुरंत वाहन रोककर वहां से दूरी बना ली। इसके कुछ ही समय बाद तेज मलबे की चपेट में कार आ गई और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, क्योंकि कार सवार घटना से पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुका था। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!