34वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

भारतीय गोर्खा परिसंघ देहरादून ने 20अगस्त 2026को 24वां नेपाली भाषा मान्यता दिवस समारोह गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशॉ सभागार में धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर सोमनाथ राईजी ने शिरकत की ।परिसंघ के अध्यक्ष श्री पी एन राईजी ने मुख्य अतिथि को खादा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए किया । अध्यक्ष पी एन राईजी ने कहा कि भारतीय गोर्खा परिसंघ नेपाली भाषा के संवर्धन के लिए प्रयास रत है और बच्चो के लिए वाद विवाद , निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित आनंद सिंह थापा साहित्य पुरस्कार ले कर्नल सी बी थापा को उनके नेपाली भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया ।वाद- विवाद प्रतियोगिता में युवा वक्ता सुरभि राई , हिमांशी क्षेत्री, केशु मगर, रतिशा राई,अर्ध्य राई, रितुल राई, कौतिक राई,ने सुंदर और जोरदार तर्क प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर भाषा सेनानी मधुसूदन शर्मा, श्याम राना, और बुद्देश राई को सम्मानित किया गया। इसके साथ राज्यमंत्री ज्योति कोटिया जी, राज्यमंत्री अभिषेक शाही, मीनू क्षेत्री सदस्य गोरखा कल्याण परिषद, गोदावरी थापलीजी , कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी सम्मानित किया गया ।कलाकार मीना राई, सोनाली राई, सुरेश राई ,रामु राना, अनिता गुरूंग, दीपा शाही, उपासना थापा , अनुराधा,देवकला ने अपने गीतों एवं मधुर गीतों से समारोह को संगीतमय बना दिया।गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, उपासना थापा, पंडित गोविंद पंथी, कर्नल बी एस क्षेत्री ने समारोह को सम्बोधित किया।
समारोह का सुंदर संचालन मीना राई,रमन थापा तथा देवकला राई ने किया।समारोह में सी के राई, ओ पी गुरूंग ,कर्नल आर एस थापा, प्रभा शाह, पूजा सुब्बा चंद, माया पंवार, कमल थापा, देविन शाही आदि उपस्थित थे।