DehradunUttrakhand

बिलासपुर में HRTC बस हादसे का शिकार, गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भगेड़-पनौल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस सामने से आ रही निजी बस से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। बस का एक हिस्सा खाई की ओर लटक गया, लेकिन सड़क किनारे बना पैरापिट उसके लिए सहारा बन गया और बस गहरी खाई में गिरने से बच गई।

हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें स्कूली बच्चे, कॉलेज छात्र और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोग शामिल थे। अचानक बस के अनियंत्रित होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के पास बस की सामने से आ रही निजी बस से हल्की टक्कर हुई। इसके बाद HRTC बस चालक बस को संभाल नहीं पाया और वाहन सड़क से बाहर चला गया। गनीमत रही कि पैरापिट से टकराने के बाद बस वहीं अटक गई। अगर पैरापिट नहीं होता तो बस सीधे गहरी खाई में जा सकती थी और बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!