DehradunUttrakhand
Breaking news: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, फैसले की बताई वजह
कांग्रेस को बड़ा झटका, हरीश रावत ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर ईडी की कार्रवाई के बाद रावत ने देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी दी।
रावत ने जीना पर लगे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो वह इससे लज्जित हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें इन आरोपों पर विश्वास नहीं है। रावत के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।