INDIAUttrakhand
भारत में कच्चे तेल का आयात 48% महंगा
48% महंगा हुआ भारत के लिए तेल का आयात, क्या अब चढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का भाव?

भारत के लिए कच्चे तेल का आयात लगातार महंगा होता जा रहा है।पश्चिम एशिया संकट और रूसी तेल पर प्रतिबंधों का असर इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है।PPAC के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त के बीच भारत का क्रूड इंपोर्ट बिल 48% बढ़कर 74.8 अरब डॉलर पहुंच गया।

आयात की मात्रा में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल से खर्च बढ़ा है।
बढ़ते तेल आयात बिल से डॉलर की मांग और रुपये पर भी दबाव बढ़ रहा है।अब सवाल है कि क्या महंगे कच्चे तेल का असर आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ेगा?