Uncategorized

52वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बड़ा धमाका, दुनियाभर में ₹400 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की|

52वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बड़ा धमाका

बाबा नीब करौली बाबा की मूवी 50 वे दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है ।

फिल्म ने सिनेमाघरों में 52 दिन पूरे कर लिए हैं और अब दुनियाभर में इसकी कमाई ₹400 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹401.20 करोड़ पहुंच गया है। वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹307.03 करोड़ बताया जा रहा है।

खास बात यह है कि फिल्म ने अपने 52वें दिन भारत में करीब ₹9 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म आठवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। 

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित आध्यात्मिक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 

शुरुआत में फिल्म की कमाई धीमी रही, लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद इसके कलेक्शन में तेजी देखने को मिली। अब 52वें दिन ₹400 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म के लिए एक बड़ा बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन बन गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!