DelhiINDIAUncategorizedराजनीति
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, इंडिया गेट से माता-पिता हिरासत में; बाद में छोड़ा गया
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, इंडिया गेट से माता-पिता हिरासत में
नई दिल्ली: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता को सुबह करीब 4 बजे दिल्ली के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को भी पुलिस ने डिटेन किया। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिए जाने की खबर है।

अंकिता के माता-पिता की मांग है कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
परिजनों का कहना है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक नियुक्ति पर रोक लगनी चाहिए। इस मांग को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे थे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज कर दी है।