DehradunUttrakhand

राज्य स्थापना दिवस: देहरादून में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सम्मानित हुए राज्य आंदोलनकारी

तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अमर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया गया संकल्प

देहरादून: जनपद देहरादून में राज्य स्थापना दिवस हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वहीं, राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को तहसील स्तर पर आयोजित समारोहों में शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

तहसील विकासनगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीदों और आंदोलनकारियों ने जिस विकसित और समृद्ध उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार और तहसीलदार विवेक राजौरी सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

इसी क्रम में जनपद की तहसील कालसी, चकराता, ऋषिकेश और डोईवाला में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित कर राज्य निर्माण में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान और ऐतिहासिक संघर्ष का स्मरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!