Uncategorized

100 करोड़ का खजाना! नाली की खुदाई करते ही मजदूर के हाथ लगे सोने के बिस्किट और हजारों कीमती सिक्के

100 करोड़ का खजाना!

बेल्जियम में 18 साल के एक मजदूर की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब सीवर पाइप बिछाने के लिए खुदाई करते समय जमीन के नीचे छिपा करोड़ों का खजाना मिल गया।

जानकारी के मुताबिक, बेल्जियम के सिंट-गिलिस-डेंडरमोंडे इलाके में एक पुरानी शराब फैक्ट्री की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान 18 वर्षीय छात्र कोबे और उसके साथियों को खुदाई करते समय कुछ पुराने सिक्के दिखाई दिए।

जब मिट्टी और मलबा हटाया गया, तो वहां सोने की 49 सिल्लियां और हजारों कीमती सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि यह खजाना एक बैग में भरकर तहखाने की बंद दीवार के पीछे छिपाया गया था।

इस खजाने की अनुमानित कीमत करीब 9 मिलियन यूरो यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 99 से 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बताया जाता है कि इस इमारत का निर्माण 19वीं सदी के आखिर में एक अमीर शराब कारोबारी परिवार के लिए कराया गया था। यहां 1899 से शराब बनाने का कारोबार शुरू हुआ था, जो 1970 तक चला।

फिलहाल इस खजाने के असली मालिक को लेकर सवाल बने हुए हैं। लेकिन नाली की खुदाई के दौरान मिले इस खजाने ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!