DehradunUttrakhandदेहरादून

नौनी-ब्वारियों की इगास में लोक संस्कृति, भैलो और महिला सशक्तिकरण का संगम

देहरादून। उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी की ओर से नगर निगम टाउन हॉल में नौनी-ब्वारियों की इगास 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, पहाड़ी व्यंजनों और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली।

नौनी-ब्वारियों की इगास में लोक संस्कृति, भैलो और महिला सशक्तिकरण का संगम
नौनी-ब्वारियों की इगास में लोक संस्कृति, भैलो और महिला सशक्तिकरण का संगम

मुख्य अतिथि नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय भंडार निगम की एमडी रमिंद्री मंद्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। नगर आयुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में रैंप वॉक किया। वहीं महिलाओं ने पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता में पारंपरिक पकवान प्रस्तुत किए।

लोकगायिका हेमा मैठाणी ने लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक रूप से भैलो खेला गया।


सोसाइटी की अध्यक्ष व पत्रकार नलिनी गुसाईं ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देना है। इस दौरान सचिव रामचंद्र गोस्वामी, कोषाध्यक्ष प्रियंका गुसाईं, शकुंतला गुसाईं सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन मनीषा रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!