
डोईवाला।
देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सियाचिन में शहीद हुए जगेंद्र सिंह के परिजनों से मिलने डोईवाला पहुंचे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी सीएम धामी से मिलने का निवेदन किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर सीएम धामी ने भानियावाला स्थित होटल में वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुवे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बनने जा रही है। और वह एक युवा मुख्यमंत्री है, जो कि जोश खरोश से पूरी तरह लवरेज हैं। और वह फिर से उत्तराखंड में विकास की एक नई इबारत लिखेंगे।
वहीं त्रिवेंद्र सरकार में उनके ओएसडी रहे धीरेंद्र पंवार ने भी युवा मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। जो कि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पूरी तरह निश्चिंत दिखे, और उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा सीट के साथ प्रदेश में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। और निश्चित तौर पर 10 मार्च को चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। जबकि पत्रकारों द्वारा भाजपा के अंदर भितरघात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में भितरघात जैसी कोई बात नहीं है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है, जिसका परिणाम आप आगामी 10 मार्च को, भाजपा की जीत के रूप में देख सकते हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार भाजपा नेता संजीव सैनी प्रदीप नेगी हिमांशु राणा ईश्वर रौथान मनीष यादव नरेंद्र सिंह नेगी अमित कुमार अभिषेक लोधी पूर्व राज्य मंत्री अरुण सूद आदि मौजूद रहे।
बाईट-1- धीरेंद्र पंवार- पूर्व सीएम टी एस रावत के ओएसडी
बाईट-2- संजीव सैनी- भाजपा नेता
बाईट-3- पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री