अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

इंडियन सिनेमा से एक बार फिर रुला देने वाली खबर आई है. लगान और गजनी जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदायगी से दिल जीतने वाले एक्टर प्रदीप रावत का कैंसर से निधन हो गया है. उन्होंने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. प्रदीप ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा में भी उतने ही पॉपुलर थे, जितने की हिंदी सिनेमा में. प्रदीप ने फिल्मी करियर में ज्यादातर विलेन के ही रोल प्ले किए और साथ की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी कॉमेडी से हंसाया भी था. प्रदीप रावत का निधन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा लॉस है. प्रदीप के निधन से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है.
रावत के मैनेजर सिद्धार्थ आर तिवारी ने बताया कि अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में करीब एक महीने तक भर्ती रखा गया था, जिसके बाद उन्हें भिवंडी के कैंसर अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी कल्याणी रावत और बेटे विक्रमादित्य रावत हैं.
प्रदीप रावत ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने लगान, गजनी सहित अनेक सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
We are deeply saddened by the passing of veteran Bollywood actor Pradeep Rawat at the age of 74.
With his powerful screen presence, he portrayed some of the most unforgettable villainous characters alongside many of Bollywood’s legendary comedians and actors. His remarkable… pic.twitter.com/hQacsCzdvE
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) August 4, 2026
वह हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी बेहद लोकप्रिय रहे। अधिकतर फिल्मों में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई, लेकिन कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया भी।
प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।