उत्तराखंड
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
लखनऊ में शिष्टाचार भेंट, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ उत्पाद भेंट कर रक्षाबंधन समारोह का निमंत्रण दिया

लखनऊ में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बातचीत हुई.
मुलाकात के दौरान गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से तैयार एक विशेष किट भेंट की. साथ ही उन्होंने आगामी रक्षाबंधन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया.
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां दोनों राज्यों के बीच सहयोग और पारंपरिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई.