Uncategorized

बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पलटी, चालक समेत 5 लोग हुए चोटिल

चमोली में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पलटी स्विफ्ट डिजायर कार, तीर्थयात्रियों में मची चीख पुकार,

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे कार सवारों में चीख पुकार मच गई. हादसे में कार सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पातल पहुंचाया गया. जहां उनकी मरहम पट्टी की गई.

चमोली में कुहेड़ के पास कार पलटी: 

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के कुहेड़ के पास हुआ. जहां स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 08 TB 1552 अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया और सड़क पर पलट गया. हादसे में कार सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं

कार चालक और तीर्थयात्रियों को आईं चोटें: 

कार चालक की पहचान दलीप कुमार सिंह निवासी गोविंदपुर के रूप में हुई है. जबकि, कार में सवार तीर्थ यात्रियों में दिनेश कुमार शर्मा, उनकी पत्नी लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा निवासी ज्वालापुर (हरिद्वार) शामिल रहे, जिन्हें चोटें आई है.वहीं, हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

बताया जा रहा है कि यह कार तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलटी, कहीं और होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!