Uncategorized

नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए हरीश पनेरू की अनोखी पहल, घर-घर पहुंचाएंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर आध्यात्मिक संदेश के जरिए चलाएंगे जनअभियान

उत्तराखंड के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक व्यापक जनजागरण अभियान की घोषणा की है। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने साफ कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे नशे और चुनावों में शराब के दुरुपयोग को रोकना अब बेहद जरूरी हो गया है।हरीश पनेरू ने बताया कि उनका अभियान सीधे लोगों के बीच जाकर चलाया जाएगा। वे घर-घर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी चिंता जताई कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ रहा है। उनका मानना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो इसका सामाजिक ढांचा कमजोर हो सकता है।इस अभियान के जरिए वे लोगों को न केवल नशे से दूर रहने का संदेश देंगे, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी के साथ समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की अपील भी करेंगे।

 घर-घर जाकर चलाएं जागरूकता अभियान:

 हरीश पनेरू ने कहा कि चुनावों के दौरान भी बड़े पैमाने पर शराब का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोकतंत्र के लिए भी चिंता का विषय है. इसी को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत वे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हर घर में जाकर गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता और हनुमान चालीसा भेंट करेंगे और लोगों से अपील करेंगे कि वे नशे से दूर रहें और चुनाव में शराब के प्रलोभन को ठुकराएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!