बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर! अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत की
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण दो अस्पताल की दीवार गिरने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण 7 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. खबर के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. यहां बारिश के कारण बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार गिरने का शक है. आशंका है कि तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है.शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में कुछ स्ट्रीट वेंडर थे जो अस्पताल के पास फुटपाथ पर ठेला चलाते थे. माना जा रहा है कि दीवार गिरने के कारण कुछ राहगीर भी फंस गए हैं.
चश्मदीदों ने बताया कि, भारी बारिश के कारण वेंडर और पैदल चलने वाले लोग एक पुरानी दीवार के पास छिप गए थे. बारिश तेज होने पर उन्होंने एक बड़ी तिरपाल शीट का इस्तेमाल कर बारिश से बचने की कोशिश की. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, जैसे ही बारिश और हवाएं अचानक तेज हुईं, लोग तिरपाल के नीचे इकट्ठा हो गए और कुछ ही पलों में दीवार गिर गई.