मुंबई

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: प्रोफेसर के खिलाफ FIR, परिवार ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप

आईआईटी बॉम्बे में 22 वर्षीय छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्महत्या के मामले में एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ ही डीन को भी उसके पद से हटा दिया गया है

IIT बॉम्बे में परीक्षा के दौरान कथित चीटिंग के मामले के बाद छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या से विवाद गहरा गया है। साहिल के परिवार ने प्रोफेसर पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही डीन को भी पद से हटा दिया गया है । मामले को लेकर IIT बॉम्बे के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार,पूरा मामला  18 सितंबर का है जब  साहिल परीक्षा दे रहे थे। उसी दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने की बात सामने आई। IIT बॉम्बे के अनुसार, परीक्षा के प्रश्नपत्र को AI प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उत्तर हासिल करने की कोशिश की गई थी। परीक्षा के दौरान प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला निरीक्षक की भूमिका में थे। परीक्षा के बाद साहिल हॉस्टल लौटे, जहां वो अपने कमरे में मृत पाए ।

वही साहिल के पिता रविंद्र वाकोड़े ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे को पिछले करीब तीन महीने से जातिगत टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था। परिवार ने दावा किया कि इस कथित उत्पीड़न का साहिल पर गहरा असर पड़ा। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST (Prevention of Atrocities) Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। हालांकि, परिवार द्वारा लगाए गए आरोप अभी जांच के अधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!