DehradunUttrakhand

पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम, लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पारित

पेपर लीक मामलों में कड़ी सजा और सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

भारी हंगामे के बीच लोकसभा ने बुधवार को सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया। अब यह विधेयक आगे की मंजूरी के लिए राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई और उनके बयान पर माफी की मांग की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण जारी रखा, लेकिन उनके बयान पर सदन में फिर से शोर-शराबा शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!