DehradunUttrakhand

नगर निगम की कार्रवाई: बिना एनओसी संचालित मीट दुकानों पर चला अभियान, 45250 रुपये का चालान

देहरादून।नगर आयुक्त के दिशा निर्देशन एवं आदेशों के क्रम में नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम की ओर से आरा घर चौक और चूना भट्टा क्षेत्र स्थित मीट की दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई मीट विक्रेताओं के पास आवश्यक लाइसेंस और नगर निगम की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं पाए गए।

 

निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कुल 45,250 रुपए का चालान किया गया, जबकि 5000 रूपये की नोटिस कार्रवाई भी की गई। जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें बिना नगर निगम की एनओसी के संचालन किया जा रहा था। साथ ही कई दुकानों में अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा डीप फ्रीजर में पुराना मीट और चिकन भी रखा मिला। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अधिकांश दुकानों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आवश्यक जनरेटर की व्यवस्था नहीं थी।

नगर निगम ने सभी मीट विक्रेताओं से अपील की है कि बरसात के मौसम में दुकानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, किसी भी प्रकार की गंदगी न होने दें तथा समय पर मीट और अन्य अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने किया। उनके साथ कनिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित गहलोत, टीम सदस्य सुनील, सूरज, पिल्ला तथा जेब्रा फोर्स के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!