Uncategorized

निरीक्षण अभियान में 7 मीट की दुकानों को नोटिस, ₹16,500 का चालान एवं जब्ती की कार्यवाही

देहरादून।नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम के द्वारा ने पूर्व की भांति इस बार भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मीट की दुकानों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने पर 7 दुकानों को लगभग ₹80,000 के नोटिस जारी किए गए। संबंधित दुकानदारों को आवश्यक एनओसी एवं दस्तावेज पूरे करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

 

अभियान के दौरान एक दुकान पर ₹16,500 का नगद चालान किया गया, जबकि एक अन्य दुकान से मुर्गा भी जब्त किया गया। इसके अलावा 3 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई।निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर मुर्गे अत्यंत अस्वच्छ एवं दयनीय स्थिति में पाए गए, जबकि कुछ मृत मुर्गे भी मिले। इस पर संबंधित दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मुर्गों को स्वच्छ एवं उचित स्थिति में रखने के सख़्त निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक मौके से दुकान से फरार हो गया। दुकान में सङा भैंस का मांस अथवा संरक्षित पशु का मांस होने की संभावना प्रतीत होती है। संबंधित दुकान पर नोटिस चस्पा कर बंद दुकान के अंदर भी डाला गया। निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि तीन दिन के भीतर संबंधित दुकानदार आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कलेक्टर महोदय को अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।निरीक्षण अभियान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अनुभाग अधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया, जिसके अन्य सदस्यो के रूप में सूरज, पिल्ला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!