विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर यूपीसीएल में विधिवत पूजा-अर्चना”

विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर यूपीसीएल के मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया तथा निगम की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।

प्रबन्ध निदेशक पी.सी ध्यानी ने विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।पूजा-अर्चना के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से निगम की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन की कामना की।