DehradunUttrakhand

बलभद्र खलंगा विकास समिति का 52वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न

देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति, नालापानी, देहरादून का 52वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को समिति कार्यालय भवन, खलंगा चौक, नालापानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की सचिव प्रभा शाह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के स्वागत-अभिनंदन के साथ हुआ।अधिवेशन में समिति के दिवंगत मुख्य संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट तथा संरक्षक ब्रिगेडियर पी.एस. गुरूंग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 

 

समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने उपस्थित सदस्यों को वार्षिक अधिवेशन की शुभकामनाएं देते हुए विगत वर्ष में समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से दी। वहीं, कोषाध्यक्ष महेश भूषाल ने समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ तथा इंद्रेश उपाध्याय ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए सफल अधिवेशन के लिए शुभकामनाएं दीं और समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष दीपक बोहरा, श्याम राना, कर्नल एम.बी. राना एवं जितेंद्र खत्री ने अपने विचार और महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग, सांस्कृतिक सचिव कैप्टन वाई.बी. थापा, सहसचिव के.बी. कार्की, संगठन सहसचिव संजय थापा, संगठन सचिव सुरेश गुरूंग सहित रणवीर सिंह थापा, कुशल बोहरा, अनिल थापा, महेश क्षेत्री, शमशेर थापा, राजेंद्र गुरूंग, सपना मल्ल, माया राना, संकल्प पंथ, शेरजंग राना समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!