DehradunUttrakhand

आडिशन में 12 सांस्कृतिक टीमों का चयन, 6 सितंबर को मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

देहरादून। आगामी 6 सितंबर 2026 को गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति के तत्वावधान में महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित होने वाले भव्य गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए आडिशन शनिवार को मानेकशॉ सभागार, गोर्खाली सुधार सभा, गढ़ी कैंट में आयोजित हुए। सुबह 11 बजे से शुरू हुए आडिशन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों और टोलियों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समिति की अध्यक्षा  माया पंवार ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट ने बताया कि तीज कमेटी की संरक्षक  गोदावरी थापली, अध्यक्षा  माया पंवार और ज्योति कोटिया ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए 12 उत्कृष्ट टीमों का चयन किया। चयनित टीमें 6 सितंबर को आयोजित मेले में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

 

सांस्कृतिक सचिव  मीनू आले ने बताया कि आडिशन के दौरान तीज क्वीन और तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण भी किए गए। इसके साथ ही पांच तीज लाइव टोलियों के लिए भी रजिस्ट्रेशन हुए।

 

उन्होंने कहा कि लोकनृत्य और लोकगीत हरितालिका तीज की आत्मा हैं और हमारी पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। इसी उद्देश्य से आयोजन में लोकगीत एवं लोकनृत्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देंगे। नेपाल से आने वाली लोकगायिका और स्थानीय गायिकाएं भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

 

इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा  प्रभा शाह,  पूजा सुब्बा चंद, मीनू क्षेत्री, सुनीता क्षेत्री, मीनू आले, पूनम गुरूंग, मधु खनाल, मधु क्षेत्री, शीलू राई, पुष्पा क्षेत्री, संध्या थापा सहित तीज कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!