वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही।
वारंटियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये हैं निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 16 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की प्रभावी तामीली सुनिश्चित करना तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दीपक थापा उर्फ रामरो निवासी रायवाला, कश्मीर सिंह निवासी कांवली रोड, नंदलाल निवासी रेसकोर्स, प्रमोद कुमार पाल निवासी जोहड़ी, सत्यपाल सिंह निवासी डीएल रोड डालनवाला, उमेश कुमार यादव निवासी रेशम माजरी डोईवाला तथा सनी नाहर निवासी ओगल भट्टा क्लेमेंटटाउन शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने प्रमोद सिंह नकोटी, वीरेंद्र कुमार, मनीष नेगी, राहुल थापा, सुखलेडी, जय प्रकाश सजवाण, रुप सिंह उर्फ रुप सिंह गुसाई, सुनील कोठारी तथा जयप्रकाश को भी गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में वांछित चल रहे थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी वारंटियों को संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।