Uncategorized

उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को बांटेंगे गणना फार्म

प्रदेश मे आज से SIR की शरुवात हो चुकी है उत्तराखंड में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटेंगे

उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान आज से शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे और आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। राज्य के 11,733 बीएलओ को गणना फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। मतदाता जरूरत पड़ने पर ‘बुक ए कॉल’ सुविधा के जरिए भी अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्राप्त गणना फार्मों को बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है।

आयोग ने बताया कि जिन मतदाताओं का विवरण उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खाएगा या वर्ष 2003 की मतदाता सूची के डाटाबेस से सत्यापित नहीं हो पाएगा, उन्हें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) की ओर से नोटिस जारी किया जा सकता है। ऐसे मे मतदाताओं को अपनी नागरिकता, जन्म संबंधी जानकारी और माता-पिता से जुड़े  सही दस्तावेज जमा करने होंगे।निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची में पारदर्शिता बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!