उत्तराखंडदेहरादून

विकासनगर में बवाल के बाद 25 मुस्लिम परिवारों ने छोड़ा घर , मस्जिद पर भी लगा ताला

देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार को भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा और बवाल के बाद 25 मुस्लिम परिवार घर छोड़ गए हैं

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली के बैरागीवाला गांव में सांप्रदायिक तनाव गहरा गया है। हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवार अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। गांव के मुस्लिम बहुल इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भय के माहौल में रह रहे हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। घटना के बाद गांव की मस्जिद पर भी ताला लगा हुआ है। भाजपा नेता की हत्या की खबर फैलते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया।प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए। हाथों में डंडे लिए भीड़ एक मस्जिद की ओर बढ़ी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से रोका। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर वे स्वयं कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!