DehradunUttrakhand

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे पेयजल निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी

देहरादून। पेयजल निगम सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने सचिव, पेयजल एवं वित्त, उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. सुरेश चंद्र पंत ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और वार्ता के लिए पूर्व में 27 मई और 29 जून 2026 को शासन एवं पेयजल निगम प्रशासन से समय मांगा गया था। दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष है।

 

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 19 अगस्त 2026 तक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गई तो 20 अगस्त को पेयजल निगम मुख्यालय, मोहिनी रोड, देहरादून में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य अभियंता, मुख्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

एसोसिएशन ने आगे कहा कि यदि 24 अगस्त तक भी समस्याओं के समाधान के संबंध में ठोस कार्रवाई या आदेश जारी नहीं किया गया तो 25 अगस्त को महासचिव दिनेश भंडारी द्वारा पेयजल निगम मुख्यालय परिसर में 24 घंटे का अनशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!