Uncategorized

CM धामी का बड़ा ऐलान: तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, 13 महिलाएं हुई सम्मानित

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर देहरादून में राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं की उपलब्धियां प्रदेश की मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मान देने से प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया था। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि भी 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई थी।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि भी 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये की जाएगी।

इन 13 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

  • अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल — संस्कृत एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
  • बागेश्वर: दया दानू — समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान।
  • चमोली: नंदा सती — संगीत के क्षेत्र में योगदान।
  • चंपावत: रितिका बगौली दानू — पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य।
  • देहरादून: नीतू रानी — समाज सेवा, शिक्षा एवं बहादुरी के क्षेत्र में योगदान।
  • हरिद्वार: वैशाली शर्मा — समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान।
  • नैनीताल: लतिका — खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
  • पौड़ी गढ़वाल: प्रियंका पंत थपलियाल — खेल, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य।
  • पिथौरागढ़: कलावती देवी — सामाजिक कार्य के क्षेत्र में योगदान।
  • रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी — समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान।
  • टिहरी: सरिता कोठियाल देवी — सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।
  • ऊधमसिंह नगर: पुष्पा देवी — दिव्यांग खेल के क्षेत्र में योगदान।
  • उत्तरकाशी: स्वतंत्री बधानी — सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!