उत्तराखंड

रक्षाबंधन कार्यक्रम में छलके गणेश जोशी के आंसू, CSD कैंटीन में याद आए संघर्ष के दिन

रक्षाबंधन से पहले देहरादून में जगह-जगह राखी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गढ़ी कैंट स्थित CSD कैंटीन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

गणेश जोशी ने बताया कि कभी उन्होंने इसी कैंटीन में कर्मचारी के तौर पर काम किया था। उस समय उनकी तनख्वाह महज 1,200 रुपये थी और इसी आमदनी से उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती थीं। नौकरी के साथ उन्होंने अपने संघर्ष को जारी रखा और बाद में सेना में भर्ती हुए।

पुराने साथियों और उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह समय उनके जीवन का बेहद कठिन दौर था। आज जब वह उसी जगह पहुंचे और कर्मचारियों से मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों की स्थिति का भी जिक्र करते हुए कहा कि आज वेतन बढ़कर करीब 14 हजार रुपये हो गया है, हालांकि मौजूदा महंगाई में यह रकम भी पर्याप्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!