DehradunUttrakhand
पूर्व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहब्बेवाला स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी कामना की।