उत्तराखंडदेहरादूनबिजनेस

उत्तराखंड में बनेगा 160 किमी लंबा रोपवे नेटवर्क, 51 परियोजनाओं पर तैयारी तेज

उत्तराखंड में बनेगा 160 किमी लंबा रोपवे नेटवर्क

उत्तराखंड में बनेगा 160 किमी लंबा रोपवे नेटवर्क, 51 परियोजनाओं पर तैयारी तेजदेहरादून। उत्तराखंडको रोपवे हब बनाने की दिशा में सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में करीब 160 किलोमीटर लंबे 51 रोपवे प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इन रोपवे के जरिए धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के साथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाने का लक्ष्य है।

सरकार के अनुसार, 2025 में 6 करोड़ 3 लाख से अधिक पर्यटक और तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे। ऐसे में रोपवे को बढ़ते यातायात के दबाव के बीच एक वैकल्पिक परिवहन साधन के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!