DehradunUttrakhand
देहरादून: सहस्रधारा रोड पर महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार

देहरादून के सहस्रधारा रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि महिला स्कूटी से जा रही थी, तभी काले रंग की कार सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।