DehradunUttrakhand

देहरादून कोर्ट परिसर में बड़ी घटना, पहली मंजिल से गिरी महिला, दून हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

देहरादून कोर्ट परिसर से बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला पहली मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का दहेज उत्पीड़न से जुड़ा मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार  को वह किसी काम से देहरादून कोर्ट परिसर पहुंची थी। इसी दौरान वह पहली मंजिल पर गई और वहां से नीचे गिर गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती तौर पर घटना को आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, हालांकि महिला ने किन परिस्थितियों में पहली मंजिल से छलांग लगाई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और मामले से जुड़े पक्षों से भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!