DehradunUttrakhand

चकराता में चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार, कैमरे का स्टैंड और पोल बरामद

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता में चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र स्वर्गीय केशरू, निवासी मोहना काफना, तहसील चकराता, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया कैमरे का स्टैंड और पोल बरामद किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को मुझिया खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक युद्धवीर सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार और चालक दीपक लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!