DehradunUttrakhand

मसूरी में अक्षय कुमार की बिगड़ी थी तबीयत, अब दर्द में राहत के बाद दोबारा शुरू की शूटिंग

मसूरी में अक्षय कुमार की बिगड़ी थी तबीयत,

देहरादून/मसूरी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मसूरी में फिल्म शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी पीठ में खिंचाव और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ में अचानक दर्द उठा, जिसके चलते शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे और उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह तबीयत खराब होने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच सके।

हालांकि, अब दर्द में कुछ राहत मिलने के बाद अक्षय कुमार दोबारा मसूरी पहुंच गए हैं और फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि यदि दर्द दोबारा बढ़ता है, तो वह दिल्ली लौट सकते हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि इसका निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है और इसे वर्ष 2027 में रिलीज करने की योजना है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार इससे पहले भी उत्तराखंड में शूटिंग कर चुके हैं। मई 2023 में वह फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के सिलसिले में रुड़की और आसपास के इलाकों में पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!