Uncategorized

कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी BJP महिला मोर्चा, चंपावत नाबालिग गैंगरेप प्रकरण पर कही ये बड़ी बात

चंपावत नाबालिग गैंगरेप मामले पर खटीमा में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट इन दिनों कुमाऊं दौरे पर हैं. चंपावत दौरे के बाद खटीमा पहुंचीं रुचि भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. चंपावत नाबालिग गैंगरेप कांड पर नाबालिग को टूल किट बनाने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया. साथ ही कहा कि, महिला मोर्चा भाजपा संगठनात्मक 19 जिलों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट कुमाऊं दौरे पर है. वहीं अपने चंपावत दौरे से खटीमा पहुंचने पर रुचि भट्ट का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान इस मौके पर खटीमा लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में स्थानीय पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि, चंपावत वाले प्रकरण के विरोध में महिला मोर्चा बीजेपी के संगठनात्मक सभी 19 जिलों में पुतला दहन प्रदर्शन किया जाएगा.

रुचि भट्ट ने कहा कि, कांग्रेस ने चंपावत जिले में 16 साल की नाबालिग बच्ची को टूल किट की तरह यूज करते हुए एक सुनियोजित षडयंत्र रचते हुए एक जघन्य कृत्य किया है. बीजेपी महिला मोर्चा इसके लिए कांग्रेस की घोर भर्त्सना करती है. रुचि भट्ट ने कहा कि, भाजपा हमेशा महिला सम्मान की बात करती है लेकिन कांग्रेस ने सीएम धामी की विधानसभा को इस कुचक्र को रच दागदार करने का कार्य किया. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई. सिर्फ 2027 चुनाव को लेकर इस तरह का षडयंत्र रचना काफी शर्मसार करने वाला है.

प्रदेश की महिला पहले ही महिला बिल गिरने से कांग्रेस के नजर में है. अब इस तरह से शर्मनाक कृत्य को बीजेपी हरगिज भी माफ नहीं करेगी. प्रदेश भर में माताओं, बहनों के सम्मान के साथ कतई भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. भाजपा महिला मोर्चा, कांग्रेस को उनके कुचक्र का प्रदेश भर में माकूल जवाब देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!