उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के मालदेवता में युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मालदेवता क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय जब स्थानीय लोग क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब उन्होंने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रानीपोखरी का रहने वाला था युवक
पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त में मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से घमंडपुर, रानीपोखरी का निवासी था और वर्तमान में वेदवानी विहार, बालावाला में रह रहा था। घटना स्थल के पास ही पुलिस को एक स्कूटी भी बरामद हुई है, जो जांच में तनवीर के एक रिश्तेदार की पाई गई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक इसी स्कूटी से मालदेवता पहुंचा था।
शुरुआती जांच और आगे की कार्रवाई
रायपुर थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!