उत्तराखंडदेहरादून

पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को सहारनपुर रोड, बीओबी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी एक्टिवा स्कूटी संख्या UK-07-DA-4494 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पटेलनगर क्षेत्र से चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 561/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की ओर से पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान चक्की टोला जाने वाले रास्ते से पुलिस ने आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल थापा पुत्र रमेश थापा, निवासी किरायेदार लक्खीबाग, निकट सहारनपुर चौक, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की लत एवं जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के पूर्व में भी जेल जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी संख्या UK-07-DA-4494 बरामद कर ली है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!