उत्तराखंड

अमर शहीद मनोज राना को भावभीनी श्रद्धांजलि

13वीं पुण्यतिथि पर राजपुर में अमर शहीद राइफलमैन मनोज राना को श्रद्धांजलि, शहीद द्वार के जीर्णोद्धार का हुआ शिलान्यास

मुख्य चौक राजपुर स्थित शहीद मनोज राना द्वार स्थित उनके स्मारक पर — अमर शहीद राइफलमैन मनोज राना को उनकी 13वीं पुण्‍य तिथि पर — भारतमाता के वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी , गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कोटिया, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शाही,गोर्खाली सुधार सभाके अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा , श्रीमती नेहा जोशी ,मण्डल अध्‍यक्ष श्री राजीव गुरूंग ,हरितालिका तीज समिति की श्रीमती प्रभा शाह, श्रीमती माया पंवार,श्रीमती पूजा सुब्बा चंद , शहीद के पिताजी श्री जीत सिंह राना , माताजी श्रीमती उषा राना ने अमर शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएँ चढा़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।उपस्‍थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जाँबाज शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की |
जीवन परिचय
शहीद मनोज राना -तीन बहनों के इकलौते भाई थे ।सन्‌ 2006 में सेना में भर्ती हुए थे | वे 2/4 गोर्खा राईफल्‍स के सैनिक थे और 15 राष्ट्रीय राईफल्‍स में तैनात थे । 27जुलाई 2013 के दिन एक आतंकी मुठभेड़ में जम्‍मु -कश्‍मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए वे शहीद हो गये थे ।
शहीद की वीरमाता श्रीमती उषा राना ने बताया कि मनोज राना को बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का बेहद शौक था ।उन्‍हे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है ।
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने हंस फाऊंडेशन की मदद से राजपुर मुख्‍य चौक पर जाँबाज शहीद राइफलमैन मनोज राना के नाम पर शहीद द्वार भी बनाया है और प्रतिवर्ष इसी स्‍मारक पर सभी अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । आज उनके द्वारा इस द्वार के जीर्णोद्धार का शिलान्यास भी किया गया।
आज संगीत प्रेमी ग्रुप के श्री देविन शाही एवं साथियों ने देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतियों से सबको भावविभोर कर दिया
इस अवसर पर शहीद की बहनें श्रीमती मधु गुरूंग, श्रीमती पूनम एवं श्रीमती पिंकी राना थापा, श्री बालकृष्ण बराल , सुनीता क्षेत्री , मधु खनाल , कविता क्षेत्री,मधु क्षेत्री , श्री नील कमल चंद ,श्री दीपक अरोड़ा एवं भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियो ने अमर शहीदको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!