डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा, दो की मौत; तीन गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मणिमाई मंदिर के समीप बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में इको कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर आगे चल रहे पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। पहिया निकलने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही इको कार पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए फरार चालक की तलाश तेज कर दी है।