उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ी फूड कंपनियों पर जुर्माना, दूध के सैंपल फेल होने पर कार्रवाई

पिथौरागढ़ एडीएम कोर्ट का फैसला, दो कंपनियों पर 50-50 हजार और दुकानदार पर भी लगा जुर्माना

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में खाद्य गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टोंड मिल्क के सैंपल अधोमानक पाए जाने पर एडीएम कोर्ट ने दो नामी फूड कंपनियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही संबंधित दुकानदार पर भी 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

मामला साल 2019 का है, जब खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के एक जनरल स्टोर से टोंड मिल्क का सैंपल जांच के लिए लिया था। बाद में लैब रिपोर्ट में यह सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कार्रवाई की है।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक के अनुरूप सामान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!